गुरला :- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढोसर में सामाजिक सरोकार के तहत एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के भामाशाह श्री बंशीलाल जी सोनी की ओर से विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को डिजिटल परिचय पत्र (आइडेंटिटी कार्ड), बेल्ट, टाई एवं स्कार्फ भेंट किए गए। भामाशाह श्री बंशीलाल सोनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की उन्नति का मुख्य आधार है। विद्यार्थियों को संसाधन युक्त माहौल देना और उनके उज्ज्वल भविष्य में सहयोग करना हम सभी का दायित्व है।
विद्यालय परिवार एवं प्रधानाचार्य श्री दिलीप सिंह जी चुण्डावत ने भामाशाह का आभार व्यक्त करते हुए उनकी इस पहल की सराहना की। भामाशाह प्रेरक विनोद बूलीवाल ने बताया कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ता है और अनुशासन की भावना सुदृढ़ होती है।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



