Ad imageAd image

विधिक माप विज्ञान विभाग की कार्रवाई, दो प्रतिष्ठानों पर 35 हजार का जुर्माना*

Dev Karan Mali
1 Min Read

भीलवाड़ा = उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर जिले में विधिक माप विज्ञान नियमों के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विधिक माप विज्ञान अधिकारी द्वारा श्री श्याम फूड वेंचर्स पांसल रोड, भीलवाड़ा एवं खेमराज फूड इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड सालमपुरा, भीलवाड़ा की जांच की गई।


जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए श्री श्याम फूड वेंचर्स पर पैकेजिंग रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण 5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया, वहीं खेमराज फूड इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड पर मौके पर पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिलने एवं नेट क्वांटिटी सही नहीं पाए जाने पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। उपभोक्ताओं को सही मात्रा में वस्तुएं उपलब्ध हो तथा लीगल मेट्रोलॉजी प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के लिए जांच एवं कार्रवाई का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!