Ad imageAd image

जिले की 16 पंचायत समितियों में दो चरणों में होंगे पंचायत चुनाव

पहले चरण में 9 पंचायत समितियों की 326 ग्राम पंचायतों में 177 पंचायत समिति सदस्यों का होगा निर्वाचन, दूसरे चरण में 7 पंचायत समितियों की 185 ग्राम पंचायतों में 111 सदस्यों का चुनाव

Dev Karan Mali
2 Min Read

भीलवाड़ा = पंचायत आम चुनाव-2026 के तहत जिले की कुल 16 पंचायत समितियों में दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। प्रथम चरण में 9 पंचायत समितियों की 326 ग्राम पंचायतों के 177 पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि द्वितीय चरण में 7 पंचायत समितियों की 185 ग्राम पंचायतों के 111 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा।

प्रथम चरण

प्रथम चरण में बिजौलिया, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल एवं सुवाणा पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

बिजौलिया में 26 ग्राम पंचायतों से 15, जहाजपुर में 32 ग्राम पंचायतों से 17, खजूरी में 27 ग्राम पंचायतों से 15, कोटड़ी में 46 ग्राम पंचायतों से 27, मांडलगढ़ में 39 ग्राम पंचायतों से 21, बनेड़ा में 29 ग्राम पंचायतों से 17, करेड़ा में 37 ग्राम पंचायतों से 17, मांडल में 36 ग्राम पंचायतों से 21 तथा सुवाणा में 54 ग्राम पंचायतों से 27 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा।

इन पंचायत समितियों में कुल 326 ग्राम पंचायतों, 1,250 से अधिक राजस्व ग्रामों तथा 2,870 से अधिक ग्राम पंचायत वार्डों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होगी।

द्वितीय चरण

द्वितीय चरण में फुलियाकलां, रायपुर, सहाड़ा, शाहपुरा, आसींद, हुरड़ा एवं शंभूगढ़ पंचायत समितियों में चुनाव होंगे।

फुलियाकलां में 25 ग्राम पंचायतों से 15, रायपुर में 29 से 15, सहाड़ा में 30 से 19, शाहपुरा में 26 से 15, आसींद में 27 से 15, हुरड़ा में 24 से 17 तथा शंभूगढ़ में 24 ग्राम पंचायतों से 15 पंचायत समिति सदस्यों का निर्वाचन होगा।

द्वितीय चरण में कुल 185 ग्राम पंचायतों, 639 राजस्व ग्रामों तथा 1,700 से अधिक ग्राम पंचायत वार्डों में निर्वाचन होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत आम चुनाव-2026 को लेकर निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराई जाएगी। चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!