भीलवाड़ा = जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद कार्यालय में आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री चंद्रभान सिंह भाटी ने की।
बैठक में प्रकोष्ठ से जुड़े सहायक प्रभारी अधिकारियों एवं कार्मिकों को आदर्श आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान आदर्श आचार संहिता लागू होने के पश्चात 24 घंटे, 48 घंटे एवं 72 घंटे में की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यवाही को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ श्री भाटी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता की पालना में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हो तथा सभी संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक आपसी समन्वय के साथ निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई को समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। उन्होंने आगामी अवधि में आचार संहिता की प्रभावी पालना के लिए किये जाने वाले कार्यों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी अधिकारी श्री राम अवतार जाट, सहायक प्रभारी कर्मचारी श्री सुभाष आमेटा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।



