Ad imageAd image

तीन दिन से लापता दो मासूम बच्चों के शव पानी से भरे खलिहान में मिले, इलाके में मचा हड़कंप

Dev Karan Mali
3 Min Read

भीलवाड़ा = तीन दिन से लापता दो 10 वर्षीय मासूम बच्चों के शव मंगलवार को पालड़ी के पास पानी से भरे खलिहान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिव्यांश सोनी और रजत जाट के रूप में बताई जा रही है। बच्चों के शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच घर से खेलने के लिए निकले थे। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बावजूद बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसके बाद पुलिस और विशेष टीमों ने बच्चों की तलाश शुरू की। करीब तीन दिन बाद मनमोहा मैदान के पास पानी से भरे खलिहान में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकलवाया गया।

*पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल*

बच्चों के शव मिलने के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजनों का आरोप है कि यदि बच्चों की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की होती, तो शायद स्थिति कुछ और होती। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई में देरी के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

मोर्चरी के बार परिजनों का हंगामा



*मोर्चरी के बाहर परिजनों का प्रदर्शन*

बच्चों के शव मोर्चरी पहुंचने के बाद परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए और जोरदार प्रदर्शन किया। परिजन मामले में तत्काल कार्रवाई, घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात किया गया।



*मौत का राज पोस्टमार्टम से खुलेगा*

प्रारंभिक जानकारी में दोनों बच्चों की मौत पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

मोर्चरी के बाहर पुलिस का जाप्ता


एक साथ दो मासूमों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों बच्चे पानी से भरे खलिहान तक कैसे पहुंचे और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!