शाहपुरा। शहर के फुलिया गेट क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में देवकिशन (24) पुत्र राम बेरवा की मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
फुलिया गेट पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप-मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत
Leave a comment
Leave a comment


