Ad imageAd image

मीडिया की खबर का बड़ा असर: गोवंश के लिए शुरू हुई निशुल्क एंबुलेंस सेवा

Dev Karan Mali
3 Min Read

विधायक लादू लाल पितलिया ने लिया संज्ञान, गंगापुर में रहेगी एंबुलेंस; सुबह 9 से शाम 5 बजे तक मिलेगी निशुल्क सुविधा

गंगापुर। गोवंश की गंभीर हालत, सड़क हादसों में घायल पशुओं और बेसहारा गोवंश को समय पर उपचार एवं सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के मुद्दे को लेकर आवाज़ राजस्थान की खबर का बड़ा असर सामने आया है। खबर प्रकाशित होने के बाद मामले को लेकर विधायक लादू लाल पितलिया ने संज्ञान लिया। आवाज़ राजस्थान के संपादक प देवकरण माली के साथ हुई वार्ता के बाद गंगापुर क्षेत्र में गोवंश के लिए एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी सामने आई है।

विधायक लादू लाल पितलिया की ओर से बताया गया कि अब गंगापुर में गोवंश के लिए एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी। क्षेत्र में कोई गोवंश गंभीर रूप से घायल, बीमार या किसी अन्य परेशानी में मिलता है तो उसे समय पर सहायता दिलाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा ली जा सकेगी।

सुबह 9 से शाम 5 बजे तक निशुल्क सेवा

बताया गया कि गोवंश के लिए यह एंबुलेंस सेवा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निशुल्क उपलब्ध रहेगी। गंगापुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क हादसे में घायल या गंभीर स्थिति में मिले गोवंश के लिए ग्रामीण तत्काल एंबुलेंस चालक से संपर्क कर सकेंगे।

एंबुलेंस चालक — भैरूलाल
📞 मोबाइल: 9511512489

आसपास के गांवों के ग्रामीण भी कर सकेंगे संपर्क

गंगापुर के आसपास के गांवों में भी यदि गोवंश के साथ कोई गंभीर घटना सामने आती है तो ग्रामीण दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। इनमें महेंद्रगढ़, आमली, आशाहोली, शिवराती, नांदशा, चीड़ खेड़ा सहित आसपास के अन्य गांव शामिल हैं।

ग्रामीणों से अपील की गई है कि सड़क हादसे में घायल गोवंश, गंभीर रूप से बीमार पशु अथवा ऐसी किसी भी स्थिति में जहां तत्काल सहायता की आवश्यकता हो, वहां देरी किए बिना एंबुलेंस चालक से संपर्क करें।

एंबुलेंस चालक से संपर्क नहीं हो तो विधायक को करें कॉल

यदि किसी कारणवश एंबुलेंस चालक फोन नहीं उठाता है या समय पर सहायता उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो ग्रामीण विधायक लादू लाल पितलिया से सीधे संपर्क कर सकते हैं, ताकि जरूरतमंद गोवंश तक जल्द से जल्द सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा सके।

खबर से उठी आवाज, अब सुविधा तक पहुंची

गोवंश की परेशानी को लेकर क्राइम न्यूज़ द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद गंगापुर में एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी से पशुप्रेमियों और ग्रामीणों में राहत की उम्मीद जगी है। इस पहल से सड़क हादसों या गंभीर बीमारी की स्थिति में गोवंश को समय पर उपचार और सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अब सबसे जरूरी है कि इस निशुल्क एंबुलेंस सेवा की जानकारी गंगापुर और आसपास के अधिक से अधिक ग्रामीणों तक पहुंचे, ताकि संकट में पड़े गोवंश को समय पर मदद मिल सके।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!