बारां (राजस्थान) = छीपाबड़ौद क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुराड़ी में पंचायत चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच तहसील छीपाबड़ौद में रेवेन्यू इंस्पेक्टर (RI) के पद पर कार्यरत मनमोहन सिंह मीणा पर एक सरपंच प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी ग्राम पंचायत गुराड़ी से सरपंच प्रत्याशी सुजान बाई मीणा के समर्थन में खुलेआम चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी पद पर कार्यरत कर्मचारी द्वारा किसी चुनाव प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करना सरकारी सेवा नियमों और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला हो सकता है।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन और चुनाव अधिकारियों से शिकायत करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। साथ ही आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की भी मांग उठाई है।
प्रशासन की कार्रवाई पर नजर
अब देखना होगा कि चुनाव अधिकारी और जिला प्रशासन इस शिकायत को कितनी गंभीरता से लेते हैं और जांच के बाद क्या कदम उठाते हैं। फिलहाल मामले में संबंधित कर्मचारी का पक्ष और प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
सरपंच प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने का सरकारी कर्मचारी पर आरोप, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत
Leave a comment
Leave a comment


