रिपोर्टर: जेठानंद कारयानी, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर नगर सभापति मंजू रणवा एवं पूर्व सभापति सुमित रणवा के आवास पर दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग, समर्थक एवं गणमान्य नागरिक दीपावली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। दिनभर आवास पर लोगों की आवाजाही बनी रही और उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

समारोह के दौरान लोगों ने सभापति मंजू रणवा एवं पूर्व सभापति सुमित रणवा से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दोनों ने आवास पर पहुंचे सभी अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।
स्नेहमिलन समारोह में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की झलक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर पूरे दिन उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।


