Ad imageAd image

हनुमानगढ़ में विधायक गणेशराज बंसल के आवास पर दीपावली स्नेहमिलन समारोह, बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासी

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

रिपोर्टर: जेठानंद कारयानी, हनुमानगढ़

हनुमानगढ़। दीपावली के पावन पर्व पर विधायक गणेशराज बंसल के आवास पर दीपावली स्नेहमिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं शहरी इलाकों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे और विधायक गणेशराज बंसल से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक गणेशराज बंसल ने आवास पर पहुंचे सभी लोगों का आत्मीयता के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर दीपावली की राम-राम की तथा सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

स्नेहमिलन समारोह के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयां देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

समारोह के माध्यम से दीपावली के पावन अवसर पर जनसंपर्क, सामाजिक एकता और आपसी आत्मीयता की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!