Ad imageAd image

दीपावली पर कोली समाज के वरिष्ठजनों ने भाजपा-कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से की शिष्टाचार भेंट, दी शुभकामनाएं

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

रवि कुमार कोली

भीलवाड़ा। दीपावली के पावन पर्व पर कोली समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजसेवियों ने भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश भी दिया गया।

समाज के प्रतिनिधियों ने नगर निगम महापौर जसवंत कंवर, नगर निगम के पूर्व महापौर राकेश पाठक, पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सांसद दामोदर अग्रवाल तथा कांग्रेस नेता एवं नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश नाराणीवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर कोली समाज के प्रतिनिधियों ने सभी नेताओं को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की। समाजजनों ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे।

शिष्टाचार भेंट के दौरान पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद, डूंगरमल लोरवाडिया, कोली समाज अखाड़ा उस्ताद बालूराम आमेरिया, रमेश कोली, छोटूलाल आमेरिया, कांग्रेस नेता रवि कोली, नौरतमल कोली, ज्ञानमल, जगदीश, चेतन, कैलाश, राजमल, रोशन, गणपत तथा लेखक-एडवोकेट पूषालाल कोली फतेहपुरिया सहित कोली समाज विकास एवं शोध साहित्य समिति, भीलवाड़ा राजस्थान के सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

इस दौरान समाजजनों ने सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन, आपसी सहयोग और सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!