Ad imageAd image

हनुमानगढ़ में सिंधी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह, सामाजिक एकता और विकास पर हुआ मंथन

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

रिपोर्टर-जेठानंद कर्ययानी

हनुमानगढ़। दीपावली पर्व के अवसर पर आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूज्य सिंधी पंचायत गांधी नगर, हनुमानगढ़ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की ओर से सोमवार को झूलेलाल धर्मशाला, गांधी नगर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव एवं एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री झूलेलाल जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित समाजबंधुओं ने एक-दूसरे से राम-राम कर कुशलक्षेम जानी और दीपावली की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष पूर्णचन्द दतवानी ने सभी समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और आपसी प्रेम, विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज की उन्नति और सेवा कार्यों में सभी से सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

समारोह में संरक्षक चिमनलाल रुघवानी, राजू विशनानी एवं इंद्र सेठी ने भी समाजबंधुओं का स्वागत किया तथा सामाजिक सद्भाव, सहयोग और संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

इस दौरान पंचायत की गतिविधियों, समाज के विकास, सामाजिक कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने अपने सुझाव साझा किए और समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समारोह का माहौल आत्मीयता, अपनत्व और भाईचारे से सराबोर रहा। सभी ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सुख-दुख में सहभागी बनने तथा सामाजिक एकता एवं प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की भावना व्यक्त की।

दीपावली स्नेह मिलन समारोह ने त्योहार की खुशियों के साथ सिंधी समाज में प्रेम, विश्वास, सहयोग और संगठन की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!