बिजयनगर तरनदीप सिंह टुटेजा
गुलाबपुरा स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर मे मंगलवार को अमावस्या भोग समिति के तत्वावधान मे छप्पन भोग व अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। लवकुश भाईयों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया व राजेंद्र कुमार, पार्षद सीमा राहुल चौरडिया परिवार द्वारा सुंदरकांड पाठ व छप्पन भोग आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे पालिका चेयरमैन विष्णु देवी सुनिल वैष्णव, सांवरिया मल्टीवेचर लिमिटेड चेयरमैन राजाराम वैष्णव, पालिका उपाध्यक्ष रामदेव खारोल, पार्षद पारसी देवी गुर्जर, मंजूला मेवाडा, किरण कंवर, रीना कंवर, पार्षद प्रतिनिधि शिवराज सिंह, महेंद्र सिंह जामोला, नरेश चौधरी, महावीर लढा, महावीर सरडा, आशीष दाधीच , वैभव कुशवाहा, कान्हा मेहता, मोहित गोखरु, उमेश मकवाना सहित श्रद्धालु मौजूद थे। इसी तरह सब्जी मंडी श्री बालाजी मंदिर मे महंत पवन दास वैष्णव के सानिध्य मे अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया।


