Ad imageAd image

सरोलिया मोहल्ले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव, श्रद्धालुओं ने की सात परिक्रमा

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

राकेश अग्रवाल संवाददाता

सवाई माधोपुर = शहर के सरोलिया मोहल्ला राजबाग में मंगलवार शाम 7:30 बजे श्री गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ की गई। इस अवसर पर मोहल्ले के महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान गोवर्धन की पूजा कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सभी मोहल्लेवासियों ने श्री गोवर्धन महाराज की सात परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते नजर आए। मानसी गंगा, श्री हरिदेव एवं गिरिराज महाराज का स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में परिक्रमा का आनंद लिया।

इस दौरान पूरा मोहल्ला गोवर्धन महाराज के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन से संपूर्ण नगर, क्षेत्र, प्रदेश एवं देश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की तथा भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस धार्मिक आयोजन में रूपचंद नापित, सत्यप्रकाश वर्मा, हरिप्रसाद गुप्ता, अनिल सेन, विनीत गुप्ता, गौरव गुप्ता, हेमंत सेन, गोलू सेन सहित मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!