झुंझुनूं। दीपावली के पावन अवसर पर जाखल निवासी सुश्री प्रिया सोनी ने अपनी पहली कमाई को धार्मिक कार्य में समर्पित कर आस्था और संस्कारों की अनूठी मिसाल पेश की। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में क्लर्क पद पर नियुक्त हुई प्रिया सोनी ने अपनी पहली तनख्वाह में से 51,151 रुपए शिव मंदिर सेवा समिति जाखल को भेंट किए।
हरिराम की पुत्री एवं संत कुमार सोनी की पौत्री प्रिया ने यह राशि बाबा भोलेनाथ के चरणों में समर्पित की। उनकी इस पहल ने परिवार के धार्मिक संस्कारों और भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया है।
प्रिया के इस सराहनीय कदम की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। शिव मंदिर सेवा समिति परिवार ने प्रिया एवं उनके परिजनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, सुख-समृद्धि और जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।
पहली तनख्वाह शिव मंदिर को की भेंट, प्रिया सोनी ने पेश की अनूठी मिसाल
Leave a comment
Leave a comment


