भीलवाड़ा = दीपावली के अवसर पर जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं जवाहर फाउण्डेशन द्वारा सामुहिक सजावट को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से आयोजित दीपावली सजावट प्रतियोगिता-2026 का सामूहिक सजावट में प्रथम पुरस्कार नेताजी सुभाष मार्केट, द्वितीय पुरस्कार सदर बाजार तथा सार्वजनिक सर्कल के लिए सूचना केन्द्र चौराहे को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
प्रदेश संयोजक गोपाललाल माली ने बताया कि जिला यूनेस्को एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश जैन की अध्यक्षता में गठित निर्णायक मण्डल के सदस्यों पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, मधु लोढा, हरनारायण माली, विशाल विजयवर्गीय, कमलेश जाजू, राधा अग्रवाल, साधना मेलाना द्वारा शहर के श्रेष्ठ बाजारों व प्रतिष्ठानों का सजावट के लिए चयन किया गया।
सामूहिक बाजार सजावट में तीसरा स्थान लाल बहादूर शास्त्री मार्केट को चुना गया। व्यक्तिगत सजावट के लिए संदीप बजाज चौराहा पुर रोड़ स्थित (स्वागत द्वार) राजस्थान टेंट हाउस प्रथम व महाराणी मार्केट स्थित आर.आर. आर्नामेंट (स्वागत द्वार व राम दरबार झांकी) द्वितीय स्थान पर रहे। तीसरे नम्बर पर मजदूर चौराहा स्थित (स्वागत द्वार) मानवी टंेट हाउस को चुना गया। वहीं विशेष पुरस्कार लक्ष्मी विला बागड़ एस को दिया जायेगा। सार्वजनिक सर्कल में गोल प्याऊ चौराहा को द्वितीय एवं राजीव गांधी चौराहा को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं व्यक्तिगत सजावट में सांत्वना पुरस्कार होटल रॉयल एम्बेसी को दिया जायेगा। निर्णायक कमेटी ने दिनांक 06 नवम्बर से 09 नवम्बर तक विभिन्न बाजारों सहित सर्कलों व व्यक्तिगत सजावट का भी अवलोकन किया। भीलवाड़ा जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल व सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा ने बताया कि निर्णायक मण्डल की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी व प्रशंसा पत्र दिये जायेंगे।



