बिजयनगर। मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत बुधवार, 11 नवंबर को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान वे ग्रामीणों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक कानावत सुबह 8 बजे शिवपुराघाटा से जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 8:30 बजे रतनपुराघाटा, 9:30 बजे रूपाहेली कला, 10:30 बजे जीवाणा, 11 बजे अमरपुरा तथा दोपहर 12 बजे देवास पहुंचेंगे।
इसके पश्चात दोपहर 12:45 बजे माताजी का चौराहा, 1:30 बजे शिवनगर, 2:30 बजे रामगढ़ चौराहा, 3:30 बजे हनुतिया, शाम 4:30 बजे जालिया द्वितीय, 5 बजे बाड़ी तथा शाम 6 बजे शिखरानी में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित होगा।
विधायक कानावत का यह दौरा पंचायत राज चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनसंपर्क के दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से संवाद कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से जनसंपर्क कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भागीदारी निभाने की अपील की है।
संवाददाता: तरनदीप सिंह टुटेजा, बिजयनगर
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत का 11 नवंबर को मसूदा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क दौरा
Leave a comment
Leave a comment


