गंगापुर। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर गौसेवा और जीवदया की भावना को साकार करते हुए कामधेनु संस्थान गंगापुर एवं विजय गहलोत (विजय मेडिकल) की ओर से नगर पालिका द्वारा संचालित गौशाला में विशेष गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौशाला में रह रही बीमार, दुर्घटनाग्रस्त एवं अन्य गौमाताओं को श्रद्धापूर्वक 250 किलो लापसी खिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गौमाता को लापसी खिलाकर सुख-समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति, पशुधन और समस्त जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान, करुणा एवं संरक्षण का संदेश देता है। इसी भावना के अनुरूप संस्थान एवं सहयोगकर्ताओं ने गौमाताओं की सेवा कर समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर रामप्रसाद माली ने कहा कि गौसेवा केवल किसी एक दिन का धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। विशेष रूप से बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार गौसेवा एवं जीवदया के कार्यों में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में रामप्रसाद माली, हीरालाल तेली, मोनिका विजय गहलोत, महावीर सिंह, मनोहर तेली, दिनेश कुमार तेली, गौरव सुथार, राहुल लौहार, जगदीश माली, मुकेश गुर्जर, हेमंत माली, अर्जुन सिंह, संजय सेतवाल, रतन लाहौर,अजय सिंह, युग साहू, लक्ष तेली, गजेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
गोवर्धन पूजा के इस पावन पर्व पर आयोजित यह गौसेवा कार्यक्रम समाज में सेवा, समर्पण और जीवदया की भावना को मजबूत करने वाला रहा।
संदेश : गौसेवा ही सच्ची सेवा है, जीवदया ही मानवता का सबसे बड़ा धर्म है।



