Ad imageAd image

घरों में गोबर से बनाए गोवर्धन भगवान : घर -घर हो रही भगवान गोवर्धन की पूजा

Mahesh Puri
1 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज, चिड़ावा


चिड़ावा। शहर व आसपास के इलाकों में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर घर – घर भगवान गोवर्धन के प्रति श्रद्धा देखी जा रही है। घरों में महिलाओं ने गाय के गोबर से गोवर्धन की आकृति बनाई। घर के चौक में गोवर्धन बनाने के बाद भगवान गोवर्धन का पूजन किया। गोवर्धन के हाथ में एक प्रतिकात्मक लकड़ी भी थमाई गई है। इस दौरान महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामना की। शाम को गाय के बछड़े से गोवर्धन का विसर्जन करवाया जाएगा। इस दौरान बछड़े की भी पूजा की जाएगी। इस पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी आस्था देखने को मिल रही है। इधर गौशालाओं में आज अल सुबह से ही गोबर लेने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!