Ad imageAd image

दुर्गा लाल भिलकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत पर ग्रामीणों ने किया जहाजपुर थाने का घेराव

Awaaz Rajasthan
2 Min Read

पंडेर (जहाजपुर)-:जहाजपुर के पंडेर थाना क्षेत्र के सिहाना गांव निवासी दुर्गा लाल भील की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सोमवार को परिजनों और विभिन्न संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों, समाज के प्रबुद्धजनों और भीम आर्मी-अम्बेडकर विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने जहाजपुर डिप्टी ऑफिस पर पहुंचे
घटना के पांच दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपियों पर कार्रवाई न होने और  आक्रोशित ग्रामीण , पदाधिकारी बड़ी संख्या में जहाजपुर डिप्टी कार्यालय पहुंचे।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे प्रतिनिधि:
भीम आर्मी जिला प्रभारी भीलवाड़ा: ओमप्रकाश रेगर
विधानसभा जहाजपुर कोटडी अध्यक्ष: दिनेश कुमार रेगर
अम्बेडकर विचार मंच अध्यक्ष (जहाजपुर): रामजस मीणा
पूर्व भीम आर्मी उपाध्यक्ष: आशा देवी
भीम आर्मी कार्यकर्ता देवी लाल भील, राधेश्याम रैगर, विनोद रैगर, शिवराज रैगर सहित समस्त अम्बेडकर विचार मंच और भीम आर्मी के कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार के सदस्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी रवड़ मल जी ने परिजनों और समाज बंधुओं की पूरी बात और घटनाक्रम को गंभीरता से संज्ञान में लिया।
त्वरित जांच के निर्देश: डिप्टी साहब ने मामले की निष्पक्ष जांच तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी है।
न्याय का भरोसा: पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। “आपके साथ जो अन्याय हुआ है, उसका दूध का दूध और पानी का पानी होगा—न्याय होकर रहेगा।”
कड़ी कार्रवाई: पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत कड़ी सजा दी जाएगी।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!