तरनदीप सिंह टुटेजा

बिजयनगर। मसूदा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 14 में ओमी देवी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक इशिका जैन, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बिरदी चंद खोरवाल, सेवादल ब्यावर के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर साहब तथा एससी प्रकोष्ठ के महासचिव देवीलाल तगाया सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने ओमी देवी को शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपसी एकजुटता के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।


