श्रीगंगानगर = राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क से जुड़े मामले का खुलासा हुआ है। रायसिंहनगर पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों युवक सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से शहजाद भट्टी के संपर्क में थे और उनके जरिए स्लीपर सेल तैयार करने की कोशिश की जा रही थी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवकों पर पुलिस थानों, सरकारी कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी पाकिस्तान भेजने का आरोप है। मोबाइल फोन के माध्यम से संवेदनशील स्थानों के फोटो और वीडियो भेजे जाने की सूचना भी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल अशोक बिश्नोई से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर उनसे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया संपर्कों और अन्य डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही हैं, ताकि पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।
सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े इस मामले को सुरक्षा की दृष्टि से बेहद गंभीर माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी के नेटवर्क का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार
Leave a comment
Leave a comment


