Ad imageAd image

त्योहारों की रौनक के बीच सड़क सुरक्षा का संदेश दे रही जयपुर ग्रामीण पुलिस, निरीक्षक सीता यादव की अगुवाई में जागरूकता अभियान

Mahesh Puri
1 Min Read

मोना कुमावत

जोबनेर। त्योहारों के उल्लास के बीच आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस सड़क पर उतरकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। जोबनेर–कालवाड़ सड़क मार्ग पर ट्रैफिक निरीक्षक सीता यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। पुलिस टीम समझाइश के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने, सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने का संदेश दे रही है।

निरीक्षक सीता यादव की अगुवाई में पुलिस टीम का यह प्रयास सराहनीय है। पुलिस का उद्देश्य लोगों को जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

जयपुर ग्रामीण पुलिस की अपील—त्योहार की खुशियां घर-घर पहुंचें, कोई परिवार सड़क हादसे के कारण दुखी न हो। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें और यातायात नियमों को अपनी आदत बनाएं।

दमदार संदेश: आपकी एक छोटी-सी सावधानी, किसी परिवार की जिंदगीभर की खुशियां बचा सकती है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!