रिपोर्टर -राकेश अग्रवाल
मलारना डूंगर 7 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत ग्राम पंचायत सांकड़ा में सरपंच पद के चुनाव में उर्मिला देवी पत्नी वीर सिंह ने 69 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर सरपंच पद पर कब्जा जमाया। उर्मिला देवी को कुल 358 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमलेशी को 289 मत मिले।
मतगणना के परिणाम घोषित होते ही उर्मिला देवी के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं समर्थकों ने नवनिर्वाचित सरपंच को बधाई देकर उनका स्वागत किया।
उर्मिला देवी के सरपंच निर्वाचित होने पर ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्राम पंचायत सांकड़ा में विकास कार्यों को गति मिलेगी। गांव में सड़क, पेयजल, स्वच्छता सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता मिलेगी।


