ब्युरो रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा
सीएचसी मोकमपुरा क्षेत्र को दीपावली के अवसर पर नई हाईटेक 108 एंबुलेंस की सौगात मिली। जयपुर से रवाना होकर नई एंबुलेंस सीएचसी मोकमपुरा पहुंची। नई एंबुलेंस के आगमन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
एंबुलेंस का विधिवत उद्घाटन करने के लिए बीसीएमओ कुशलगढ़ डॉ. प्रवीण जी डामोर एवं चिकित्सा अधिकारी सीएचसी मोकमपुरा डॉ. कमलेश जी कसवा ने फीता काटकर एंबुलेंस को सुचारू रूप से शुरू किया।
EMRI ग्रीन हेल्थ के ऑफिसर PM नयन जी पंड्या एवं EME शेर सिंह जी के सानिध्य में नई 108 एंबुलेंस की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर 108 एंबुलेंस स्टाफ EMT हितेश चंद्र मकवाना, EMT राजेंद्र जी पंड्या तथा पायलट सुभाष डामोर एवं ईश्वरलाल कटारा को एंबुलेंस सुपुर्द की गई।
कार्यक्रम में सीमा जी, शर्मिला जी एवं आशीष जी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


