Ad imageAd image

मोनिका पारीक का राजस्थान SET (हिन्दी) में चयन: परिवार और इष्टमित्रों में हर्ष की लहर, दी बधाईयाँ

Mahesh Puri
1 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज


चिड़ावा।
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के परिणाम में हिन्दी विषय में मोनिका पारीक (धर्मपत्नी श्री अभिषेक पारीक) का चयन होने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों में अत्यधिक हर्ष का माहौल है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मोनिका पारीक ने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के लिए भी एक प्रेरणास्पद उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मोनिका पारीक की इस शानदार उपलब्धि पर उनके परिजनों, मित्रों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विनीत पारीक और मुकेश सैनी शामिल रहे, जिन्होंने उनके संघर्ष और मेहनत की सराहना की।
इसके अतिरिक्त महेश पारीक, रामअवतार पारीक, राकेश पारीक, बाबू सिंह राजपुरोहित, डॉ. चंद्रिल स्वामी, आकाश योगी, सुनील पारीक और अशोक पारीक सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी दूरभाष एवं व्यक्तिगत रूप से मिलकर मोनिका पारीक को बधाई दी। सभी ने उनके शिक्षण कौशल और बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए उनके आगामी शैक्षणिक सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!