Ad imageAd image

धनतेरस पर ग्राम पंचायत सारी की सरपंच डॉ. अंकित मिठारवाल ने संभाला पदभार, विकास का लिया संकल्प

Awaaz Rajasthan
1 Min Read

डॉ. सीएम भारद्वाज

चिड़ावा। धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सारी की नवनियुक्त सरपंच श्रीमती डॉ. अंकित मिठारवाल ने ग्राम पंचायत मुख्यालय सारी में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत के सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे।

सरपंच डॉ. अंकित मिठारवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत को विकास के क्षेत्र में श्रेष्ठ पंचायत बनाने के लिए सभी ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान करना और प्रत्येक क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर धर्मपाल मिठारवाल, मोहरसिंह मिठारवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सरपंच को मिठाई खिलाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ग्रामीणों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!