Ad imageAd image

47 वर्ष की उम्र में नई शुरुआत, संघर्ष से बनाई अपनी अलग पहचान – ऋतु सुशील जैन का प्रेरणादायक सफर

Awaaz Rajasthan
3 Min Read

मांडल (भीलवाड़ा) = कहते हैं कि अगर मन में कुछ नया करने का जुनून और खुद पर भरोसा हो, तो उम्र कभी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बनती। इसी बात को चरितार्थ कर रही हैं ऋतु सुशील जैन, जिन्होंने 47 वर्ष की उम्र में जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए संघर्ष, आत्मविश्वास और निरंतर सीखने के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

वर्ष 2021 में जीवन में आए बड़े बदलावों के बाद ऋतु जैन ने परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय अपनी पुरानी रुचि को ही करियर बनाने का निर्णय लिया। स्वर्गीय माता-पिता और जीवनसाथी के आशीर्वाद, परिवार एवं मित्रों के सहयोग तथा अपने मजबूत आत्मविश्वास को ताकत बनाकर उन्होंने नई राह पर कदम बढ़ाए।

ज्योतिष के प्रति उनकी रुचि वर्ष 1997-98 से रही है। शुरुआत पुस्तकों के अध्ययन से हुई और समय के साथ उन्होंने निरंतर ज्ञान अर्जित करते हुए प्रशिक्षण एवं अनुभव के माध्यम से अपनी समझ को विकसित किया। आज वे AstroSage जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर Numerologist के रूप में कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही Astrology, Numerology, Tarot Reading और Vastu Shastra के क्षेत्र में परामर्श एवं प्रशिक्षण भी प्रदान कर रही हैं।

वास्तु शास्त्र के क्षेत्र में भी वे नए प्रयोगों और रचनात्मक कार्यों से जुड़ी हैं। देहलीज टूल, ब्रह्मनाभि से संबंधित उत्पाद, वास्तु पेंटिंग्स और क्रिस्टल आधारित वस्तुओं के निर्माण पर उनका विशेष ध्यान है। उनका प्रयास है कि ज्योतिष और वास्तु को केवल आस्था तक सीमित न रखते हुए अध्ययन, तर्क और व्यावहारिक समझ के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।

ऋतु जैन का मानना है कि ज्योतिष और वास्तु कर्मों का विकल्प नहीं हो सकते, लेकिन सही मार्गदर्शन व्यक्ति को अपनी परिस्थितियों को बेहतर ढंग से समझने और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है।

उनका अगला बड़ा सपना भीलवाड़ा में Institute of Occult Science की स्थापना करना है। इसके माध्यम से वे ज्योतिष, अंकशास्त्र, वास्तु और अन्य संबंधित विधाओं का सरल भाषा एवं तार्किक दृष्टिकोण से प्रशिक्षण देना चाहती हैं, ताकि इच्छुक लोग इन विषयों को व्यवस्थित रूप से सीख सकें।

ऋतु सुशील जैन की यह प्रेरणादायक यात्रा बताती है कि जिंदगी में बदलाव चाहे कितने भी बड़े क्यों न हों, आत्मविश्वास और सीखने की इच्छा के साथ नई शुरुआत की जा सकती है। उनका संकल्प है—सीखते रहना, सिखाते रहना और अपने ज्ञान से लोगों के जीवन में सकारात्मकता जोड़ना।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!