श्री गंगानगर
संवाददाता साहब राम
श्रीगंगानगर सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर सुदामानगर में 5 नवंबर बृहस्पतिवार को रमा एकादशी का मेला मंदिर प्रांगण में लगेगा मंदिर के मुख्य सेवादार संदीप शेरेवाला ने बताया कि प्रातः काल से श्याम श्रद्धालुओ का आना मंदिर प्रांगण में प्रारंभ हो जाएगा । मंदिर प्रांगण खुलने से पूर्व ही श्याम श्रद्धालुओं की कतारे मंदिर प्रांगण के बाहर लग जाती है। बाबा श्याम का अनुपम व अद्धभुत श्रृंगार कोलकाता के फूलों से किया जाएगा शेरेवाला ने बताया कि पूरे दिन भर मंदिर प्रांगण खुला रहेगा। रात्रि 7:00 बजे से विशाल भजन संध्या प्रारंभ होगी। जिसमें मशहूर भजन प्रवाहक नितीश भारद्वाज (मुंबई )अपने भजनों के माध्यम से बाबा श्याम को रिझाएंगे इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के भोग बाबा को लगाकर आए हुए श्रद्धालुओ में वितरित किए जाएंगे- शेरेवाला ने बताया कि सिद्ध धाम श्रीखाटू श्याम धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह विश्वास और श्रद्धा का केंद्र बन गया है। जहां आने वाले हर श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं तुरंत पूरी होती है। एकादशी और द्वादशी का दिन श्याम भक्तों के लिए विशेष रहता है
5 नवंबर बृहस्पतिवार रमा एकादशी पर लगेगा श्याम श्रद्धालुओं का मेला रात्रि संकीर्तन में मशहूर भजन प्रवाहक नितीश भारद्वाज (मुंबई) रिझाएंगे बाबा श्याम को
Leave a comment
Leave a comment


