Ad imageAd image

टोडारायसिंह के राजकीय विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया दीपोत्सव, लक्ष्मी पूजन कर दी दीपावली की शुभकामनाएं

Harshraj Singh Gour
1 Min Read

टोडारायसिंह। उमाशंकर शर्मा।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टोडारायसिंह में दीपावली अवकाश से पूर्व दीपोत्सव पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हंसराज जाट सहित विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर महाआरती की तथा क्षेत्र और विद्यालय परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य हंसराज जाट ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएचईडी के सहायक अभियंता मालाराम जाट ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए सभी से पानी बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और प्रत्येक व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश कुर्मी, बृजमोहन सिंह, विजय पाटीदार एवं महेशचंद दाधीच ने सहयोग किया। अंत में सभी को मिठाई वितरित कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!