Ad imageAd image

हनुमानगढ़ में पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए 573 आवेदन, 4 नवंबर को लॉटरी से होगा 415 दुकानों का आवंटन

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

जेठानंद कारयानी |

हनुमानगढ़।दीपावली के मद्देनजर हनुमानगढ़ जिले में अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया में आवेदकों ने खासा उत्साह दिखाया है। आवेदन की अंतिम तिथि तक जिले में कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब 4 नवंबर को लॉटरी के माध्यम से अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।

एसडीएम कार्यालय के एलडीसी रविन्द्र ने बताया कि अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस के लिए हनुमानगढ़ जंक्शन से 247 और हनुमानगढ़ टाउन से 299 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पक्कासारणा से 16, डबली से 7, रोडांवाली से 3 तथा धोलीपाल से 1 आवेदन मिला है। इस तरह जिले में कुल 573 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

नगर परिषद परिसर में निकाली जाएगी लॉटरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 नवंबर को हनुमानगढ़ टाउन स्थित नगर परिषद कार्यालय परिसर में लॉटरी निकाली जाएगी। इसी लॉटरी प्रक्रिया के आधार पर आवेदकों को अस्थाई पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।

415 अस्थाई पटाखा दुकानों के लिए तय किए गए स्थान

प्रशासन की ओर से अस्थाई पटाखा दुकानें लगाने के लिए निर्धारित स्थान भी तय कर दिए गए हैं। हनुमानगढ़ जंक्शन में कन्या स्कूल के पास तथा हनुमानगढ़ टाउन में चिल्ड्रन स्कूल और हिसारिया हॉस्पिटल के पास दुकानें लगाई जाएंगी।

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार जंक्शन में 180 और टाउन में 235 अस्थाई पटाखा दुकानें लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल 415 दुकानों के लिए लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।

लॉटरी पर टिकी आवेदकों की निगाहें

दीपावली के त्योहार को देखते हुए पटाखा कारोबार के लिए बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। अब 4 नवंबर को होने वाली लॉटरी प्रक्रिया को लेकर सभी आवेदकों में उत्सुकता बनी हुई है। लॉटरी के बाद ही स्पष्ट होगा कि किन आवेदकों को अस्थाई पटाखा दुकान लगाने का लाइसेंस मिलेगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!