आवाज राजस्थान
ब्युरो रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा
बांसवाड़ा। शहर में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण और अग्निशमन व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बांसवाड़ा नगर परिषद के बेड़े में एक नया अग्निशमन वाहन शामिल किया गया है। रीको इंडस्ट्रीज की ओर से नगर परिषद को 4500 लीटर क्षमता के वाटर टैंक और 500 लीटर फोम टैंक से लैस दमकल वाहन भेंट किया गया। नगर परिषद सभापति ने नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा लोकार्पण किया।
गौरतलब है कि नगर परिषद के पास पहले छह अग्निशमन वाहन थे, जिनमें से तीन को कंडम घोषित किया जा चुका है। ऐसे में वर्तमान में तीन वाहन ही संचालन में थे। नए वाहन के शामिल होने से अब परिषद के पास कुल चार चालू अग्निशमन वाहन हो गए हैं।
इससे शहर में आगजनी की घटनाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को गति मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त प्रकाश डूडी, पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
बांसवाड़ा नगर परिषद के अग्निशमन बेड़े को मिली मजबूती, रीको इंडस्ट्रीज ने भेंट किया नया दमकल वाहन
Leave a comment
Leave a comment


