रिपोर्टर -: रतन लाल आचार्य
भीलवाड़ा।* रीको एक नंबर चौराहे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत लाल बाबा जमुना दास महाराज व महंत मुरारी पांडे, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, पत्रकार भेरूलाल माली, नानूराम माली, नंदकिशोर आचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम में नगर निगम महापौर पति भूपेंद्र सिंह राणावत, गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, नारायण लाल तेली, शिवलाल वैष्णव, रामलाल सेन और संगठन के जिला अध्यक्ष रतनलाल आचार्य उपस्थित रहे।
संगठन द्वारा रीको औद्योगिक क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के लिए नीम के पौधे लगाए गए। बताया गया कि एक नंबर चौराहे पर अक्सर गंदगी रहती है, इसलिए संगठन ने स्वच्छ भारत स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाकर वहां छोटा सा पार्क निर्मित कर पौधारोपण करने का निर्णय लिया है।
भाजपा जिला प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह राणावत ने आमजन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करने तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक नीम, पीपल, बरगद और फलदार पौधे लगाने की अपील की।
आवाज राजस्थान




