Ad imageAd image

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने समेत मथुरा में 20 प्रस्ताव पारित को लागु कर सरकार उठाए ठोस कदम-गोरक्षा प्रांत प्रमुख धाकड़
मथुरा में अखिल भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक में 20 सूत्रीय प्रस्ताव पारित, गौ माता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने की मांग

Mahesh Puri
2 Min Read

शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा (मथुरा)/-मथुरा में अखिल भारतीय भारतीय गोवंश संरक्षण संवर्धन परिषद की बैठक शामिल होकर आए विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ शाहपुरा लौटने पर जानकारी दी गई कि भगवान श्री कृष्ण की पावन भूमि ब्रज में देश भर के गौ भक्त एकत्र हुए। सभी ने कहा कि यह वेदना का विषय है कि पूज्य गौ माता आज सड़कों पर प्लास्टिक खाने को मजबूर है और अवैध तस्करी के जरिए कत्लखानों और बांग्लादेश तक पहुंचाई जा रही है । देशभर में संतों के नेतृत्व में “गो सम्मान आह्वान अभियान ” के तहत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिए जा रहे हैं। इस बैठक में गौ रक्षा के लिए ठोस निर्णय लेने पर मंथन हुआ।
धाकड़ ने बताया है कि बैठक में 20 प्रस्ताव रखे गए। जिसमें सरकार से मांग की गई कि गौ माता को राष्ट्रीय सांस्कृतिक धरोहर और गोपाष्टमी को राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए ।गोवंश संरक्षण के लिए स्वतंत्र मंत्रालय और गोचर प्राधिकरण बनाया जाए। गौ हत्या और तस्करी को गैर जमानती अपराध बनाकर 10 साल की सजा और 5 लाख जुर्माने का प्रावधान किया जाए। साथ ही हर जिले में विशेष पुलिस थाना, टोल पर तस्करों की निगरानी के लिए आधुनिक यंत्र, हर राज्य में गो अभयारण्य, गौशालाओं को को आत्मनिर्भर बनाना, आरएफआईडी चिप से गोवंश की पहचान, पाठ्यक्रम में गो विज्ञान शामिल करना, बीमा और पशु चिकित्सालय की स्थापना की मांग रखी गई है। सामाजिक प्रस्ताव में पंचगव्य उत्पादों के उपयोग, गोपाल को आर्थिक मदद मिले, प्लास्टिक से गोवंश को बचाने और गौ सेवा को सामाजिक प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया गया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!