Ad imageAd image

जाखोड़ा सरपंच मेनका मेहरा ने संभाली कमान, गांव के विकास को देंगी प्राथमिकता

Mahesh Puri
1 Min Read

लाडपुरा-: क्षेत्र की ग्राम पंचायत जाखोड़ा में सोमवार को पदभार ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। नवनिर्वाचित सरपंच मेनका मेहरा कादीहेड़ा ने पंचायत कार्यालय में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सरपंच पद का कार्यभार संभाला।
इस अवसर पर मेनका मेहरा ने कहा कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगी। ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा और नाली निर्माण जैसे मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
समारोह में वार्ड पंच, गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं


लाडपुरा से गिरिराज मीणा

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!