अग्रवाल संवाददाता
सवाई माधोपुर = सेवा परमो धर्म ग्रुप की ओर से खैरदा स्थित मोक्षधाम में एक अज्ञात शव का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मानवता और सेवा भावना का परिचय देते हुए महेश गुप्ता ने मृतक को मुखाग्नि दी तथा अंतिम संस्कार का समस्त खर्च भी स्वयं वहन किया।
अंतिम संस्कार के दौरान सहयोगी के रूप में बाबूलाल बैरवा, मंगल सिंह नरूका, राहुल शर्मा एवं जीआरपी थाने के इंचार्ज हजारी लाल मौके पर मौजूद रहे।
ग्रुप के सदस्यों ने अज्ञात मृतक को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई देकर सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।


