1 नवंबर को जिला प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनास्थल से सभी छह शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पहले ज्योतिर्मठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश ले जाने की व्यवस्था की गई।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस की टीमों ने हिस्सा लिया।
इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम के दौरान हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।


