भीलवाड़ा = कोच अंकित नाथ योगी ने बताया कि तमिलनाडु में 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित 25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में भीलवाड़ा के खिलाड़ी हरिओम माली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले एवं तांडव फाइट क्लब का नाम रोशन किया।
हरिओम माली ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है। हरिओम की इस सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है।
इस उपलब्धि पर नेमीचंद जी माली, डॉ. कन्हैयालाल जाट जी एवं पांचू नाथ जी ने हरिओम माली को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरिओम की यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
तांडव फाइट क्लब के कोच अंकित नाथ योगी ने भी हरिओम को बधाई देते हुए भविष्य में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
25वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में हरिओम माली ने जीता रजत पदक
Leave a comment
Leave a comment


