Ad imageAd image

नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अस्थाई अतिक्रमण हटाए व चालान काटे

Mahesh Puri
2 Min Read

रिपोर्टर -:साहब राम


श्रीगंगानगर,  नगर परिषद, द्वारा शहर में स्थायी अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत विभिन्न बाजारों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई
अतिक्रमण प्रभारी अमनदीप कौर ने बताया कि इस अभियान के दौरान सुखाड़िया सर्किल से शिव चौक, चहल चौक, मीरा चौक होते हुए एसएसबी रोड़ बीएसएफ तक उक्त क्षेत्र में स्थित होंडा शोरूम, एलजी शोरूम, सुजुकी शोरूम, वी मार्क शोरूम, जोधपुर स्वीट होम, दीपक टेलीकॉम, बालाजी इलेक्ट्रिक, दिव्या ज्योति शोरूम, जेलिओ शोरूम, अंबुजा शोरूम एवं बालाजी ट्रेडर्स सहित अन्य प्रतिष्ठानों द्वारा किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया तथा संबंधित के चालान भी काटे गए
सभापति अजय दावड़ा व आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान नगर परिषद की टीम प्रभारी अमनदीप कौर, यातायात थाना प्रभारी  राजेश एवं पुलिस स्टाफ के रवि प्रकाश, कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी व नगर परिषद के सफाई निरीक्षक उमेश वाल्मीकि व अनिल धारीवाल उपस्थित रहे। अभियान के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानों के बाहर सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर रखे सामान को हटवाकर यातायात एवं आवागमन सुचारू बनाए रखने की कार्रवाई की गई

सभापति अजय दावड़ा एवं आयुक्त मिल्ख राज चुघ ने आमजन, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने दुकान / प्रतिष्ठानों के बाहर किसी भी प्रकार का स्थाई अथवा अस्थाई अतिक्रमण नहीं करें। सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर सामान रखकर आवागमन बाधित न करें। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान काटे जाएंगे। उन्होंने शहरवासियों से श्रीगंगानगर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने में नगर परिषद का सहयोग करने की अपील की है।।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Ad imageAd image
- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!