Ad imageAd image

सूरत रेलवे स्टेशन से भाई-बहन लापता, परिजनों ने समाज के लोगों से मदद की लगाई गुहार

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

सूरत रेलवे स्टेशन से भाई-बहन लापता, परिजनों ने समाज के लोगों से मदद की लगाई गुहार

पाली/सूरत। सूरत में रहने वाले दो भाई-बहन के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद सैन और प्रियंका सैन, पुत्र-पुत्री सुरेश जी सैन (मूल निवासी बनभेरू, हाल निवासी नयागांव, पाली) घर से सब्जी लेने और नाश्ता करने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।

परिजनों के अनुसार दोनों भाई-बहन एक टेंपो में बैठकर सूरत रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। टेंपो चालक ने इस संबंध में जानकारी दी है। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल पाया है। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं और काफी चिंतित हैं।

परिजनों ने सैन समाज सहित सर्वसमाज के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को प्रमोद सैन और प्रियंका सैन के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तत्काल नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचना दें।

संपर्क सूत्र:

– सुरेश जी सैन, नयागांव पाली – 7375035617
– लोकेश जी सैन, जैतारण – 9638854268
– संजय सैन आज़ाद – 7568539796

अपील: दोनों भाई-बहनों की तलाश में अधिक से अधिक लोगों तक यह सूचना पहुंचाएं, ताकि उन्हें जल्द से जल्द खोजने में मदद मिल सके।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!