Ad imageAd image

राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़*

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर-: धर्मेंद्र कुमार सोनी बांसवाड़ा

कुशलगढ़। मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय, कुशलगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य महेन्द्र कुमार देपन ने उपस्थित संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं सद्भाव की शपथ दिलाई। इसके पश्चात प्रो. बनयसिंह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी अविनाश कुमार कोली एवं हिमांशु शाण्डिल्य के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों ने एकता दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आपसी एकता, भाईचारे एवं सद्भावना का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रो. गोकुल चंद सैनी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रविन्द्र कुमार, डॉ. योगेश वर्मा, डॉ. माखनसिंह मीना, डॉ. पूनम, भीमसिंह सोलंकी, विशाल जयपाल सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


प्राचार्य
महेन्द्र कुमार‌ देपन
मामा बालेश्वर दयाल राजकीय महाविद्यालय कुशलगढ़

- Advertisement -
Ad imageAd image

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!