रिपोर्टर -;साहब राम
श्रीगंगानगर -:राजकीय जिला चिकित्सालय के नर्सिंग अधीक्षक रामजीलाल सिहाग लगभग 36 वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए जिला चिकित्सालय के बरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि सिहाग ने वर्ष 1990 में नर्सिंग अधिकारी के रूप में जिला चिकित्सालय से अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी और अपनी कर्तव्यनिष्ठतापूर्ण राजकीय सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हुए है ।
इनके द्वारा जिला चकित्सालय के बिभिन्न विभागों में स्टाफ और प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दी गयी और नर्सिंग कैडर के उच्च पद नर्सिंग अधीक्षक से सेवानिवृत्त हुए है सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय के पीएमओ सुखपाल सिंह बराड़ की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में महिला नर्सिंग अधीक्षक बलवंती चौधरी राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नवदीप सिह मान राजकीय स्कूल ऑफ़ नर्सिंग की प्राचार्य अचला गुप्ता कर्मचारी नेता श्याम गोस्वामी पूर्व नर्सिंग अधीक्षक प्रेम सिंह कुल्हरि सुरेंद्र गोदारा राजस्थान नर्सेज़ एसोसिएशन के संभागीय उपाध्यक्ष मांगीलाल कुल्हरी प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार सिहाग हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के के जाखड़ डॉ प्रदीप मुङोतिया लीला धर्मशाला के मैनेजर प्रेम चौधरी सहित बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय के नर्सेज़ एवं पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे



