Ad imageAd image

सरदार पटेल की जयंती पर शाहपुरा के पीएम श्री बालिका विद्यालय में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता और प्रदर्शनी में लिया भाग

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। रिपोर्टर-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा स्थित पीएम श्री वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई। कार्यक्रम प्रभारी इंदिरा जैन ने छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय एवं उनके प्रेरणादायक प्रसंगों की जानकारी दी। इसके बाद कक्षा 9वीं एवं 11वीं की छात्राओं ने सरदार पटेल के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया। वहीं कक्षा 8वीं की छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी दिलाई गई। विद्यालय परिसर में सरदार पटेल के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें छात्राओं ने उनके जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा देश की 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सरदार पटेल के दृढ़ संकल्प, साहस, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र सिंह बारेठ ने भी राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन इंदिरा जैन ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त छात्राएं एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध की भावना विकसित करना रहा।

संदेश: अनेकता में एकता ही भारत की पहचान है।

आवाज राजस्थान

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!