मुंबई-राजेंद्र खटिक । बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा में हैं। लद्दाख के कारगिल में शूटिंग करने के बाद अभिनेता जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल सोनमर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक वादियों के बीच सुकून के कुछ पल बिताए। इस दौरान उन्होंने सोनमर्ग की खूबसूरती का आनंद लिया और अलग-अलग स्थानों पर फोटोग्राफी भी की।
जानकारी के अनुसार, अजय देवगन अपने क्रू मेंबर्स के साथ सोनमर्ग पहुंचे थे। यहां स्थित एक रिसॉर्ट में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई, जहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रिसॉर्ट प्रबंधन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अभिनेता की मेहमाननवाजी करने पर खुशी जाहिर की। पोस्ट में लिखा गया कि कुछ पल किसी भी ठहराव को वास्तव में यादगार बना देते हैं।
सोनमर्ग की खूबसूरत वादियों में बिताया समय
सूत्रों के मुताबिक, अजय देवगन ने सोनमर्ग में रात बिताई। अगले दिन सुबह उन्होंने पर्यटन स्थल के विभिन्न खूबसूरत लोकेशन्स का भ्रमण किया और वहां फोटोग्राफी की। इसके बाद वह अपने क्रू मेंबर्स के साथ दूसरे स्थान के लिए रवाना हो गए।
कारगिल में आर्मी की वर्दी में नजर आए थे अजय देवगन
सोनमर्ग पहुंचने से पहले अजय देवगन को लद्दाख के कारगिल जिले के काकसर (Kaksar) इलाके में अपनी आगामी फिल्म ‘चौहान’ की शूटिंग करते देखा गया था। इस दौरान अभिनेता आर्मी की वर्दी पहने नजर आए। फिल्म की शूटिंग को लेकर क्षेत्र में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
1 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी फिल्म ‘चौहान’
जानकारी के अनुसार, एक्शन फिल्म ‘चौहान’ का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 1 अक्टूबर 2027 निर्धारित बताई गई है। हालांकि, फिल्म की आगे की शूटिंग घाटी के अन्य हिस्सों में होगी या नहीं, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बर्फ से ढकी पहाड़ियों, खूबसूरत वादियों और प्राकृतिक नजारों के बीच अजय देवगन का सोनमर्ग पहुंचना एक बार फिर इस पर्यटन स्थल को सुर्खियों में ले आया है।
सोनमर्ग पहुंचे बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन, बर्फीली वादियों में बिताई शाम; कारगिल में फिल्म शूटिंग के बाद घूमने निकले अभिनेता
Leave a comment
Leave a comment


