Ad imageAd image

तीन साल से बंद भीलवाड़ा रोड का निर्माण कार्य शुरू, शाहपुरा जन सेवा समिति के प्रयासों से मिली राहत की उम्मीद

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

शाहपुरा (भीलवाड़ा)। रिपोर्टर – राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा क्षेत्र में पिछले तीन वर्षों से बंद पड़े भीलवाड़ा रोड के निर्माण कार्य ने आखिरकार रफ्तार पकड़ ली है। शाहपुरा जन सेवा समिति के लगातार प्रयासों और जनहित में उठाई गई आवाज के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्रवासियों और इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

जानकारी के अनुसार, भीलवाड़ा रोड का निर्माण कार्य पिछले तीन वर्षों से बंद पड़ा था, जिसके चलते आमजन को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को शाहपुरा जन सेवा समिति ने प्रमुखता से उठाते हुए संबंधित स्तर पर लगातार प्रयास किए।

समिति के जनसेवक शिवराज कोली ने कहा कि जनहित के मुद्दों को निरंतर उठाना और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना समिति का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र के विकास और आमजन की सुविधाओं को लेकर समिति आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। समिति ने जनहित के कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जन सेवा ही हमारा संकल्प है।

शाहपुरा जन सेवा समिति
जन सेवा ही हमारा संकल्प है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!