Ad imageAd image

महंगाई भत्ते में 3% वृद्धि एवं दीपावली बोनस की घोषणा पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
संविदा कर्मचारियों को भी बोनस देने तथा 25 प्रतिशत जीपीएफ कटौती समाप्त करने की उठाई मांग

Mahesh Puri
2 Min Read

आवाज राजस्थान

भीलवाड़ा-:अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने राज्य सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि एवं दीपावली बोनस के आदेश जारी किए जाने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्रदेश के लाखों कर्मचारियों के लिए दीपावली से पूर्व एक महत्वपूर्ण सौगात है।
महासंघ एकीकृत भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट ने कहा की महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि से कर्मचारियों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा दीपावली बोनस की घोषणा से कर्मचारियों के परिवारों में खुशियों का माहौल बनेगा।
महासंघ एकीकृत भीलवाड़ा के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने सरकार से आग्रह किया कि दीपावली बोनस की 25 प्रतिशत राशि जीपीएफ में जमा करवाने के प्रावधान को समाप्त कर कर्मचारियों को बोनस की संपूर्ण राशि नकद प्रदान की जाए, ताकि कर्मचारी अपनी आवश्यकताओं एवं त्योहार की तैयारियों में इस राशि का उपयोग कर सकें।
महासंघ ने संविदा कर्मचारियों के हित में भी महत्वपूर्ण मांग उठाते हुए कहा कि नियमित कर्मचारियों की तरह संविदा कर्मचारियों को भी दीपावली बोनस प्रदान किया जाना चाहिए। संविदा कर्मचारी भी सरकारी व्यवस्थाओं एवं जनसेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, इसलिए उन्हें भी दीपावली की खुशियों में समान भागीदारी मिलनी चाहिए।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी हितों की रक्षा एवं उनके आर्थिक अधिकारों के लिए संगठन सदैव संघर्षरत रहेगा। सरकार द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए महासंघ ने उम्मीद जताई कि शेष मांगों पर भी राज्य सरकार शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
महासंघ का संदेश:
कर्मचारी हित सर्वोपरि, कर्मचारी एकता हमारी ताकत।
अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत), भीलवाड़ा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!