Ad imageAd image

रन फॉर यूनिटी रैली में अव्यवस्थाओं का आलम, रैली में घुसा सांड, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -:राकेश अग्रवाल
सवाई माधोपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली का आयोजन किया गया। दशहरा मैदान से सर्किट हाउस तक निकाली गई इस रैली को अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के साथ अधिकारी, कर्मचारी और आमजन शामिल हुए। लेकिन आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं की कमी भी देखने को मिली। रैली में छोटे-छोटे स्कूली बच्चे शामिल थे, इसी दौरान एक आवारा सांड रैली में घुस आया। सांड को दौड़ता देख रैली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि सांड की चपेट में आने से स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

इस घटना ने रैली के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए। इतने बड़े आयोजन में छोटे बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आवारा पशुओं की रोकथाम और पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने जरूरी थे। हादसा टलने के बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि आखिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए?

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!