Ad imageAd image

शाहपुरा पंचायत समिति की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम जारी, एक ही पोस्ट में देखें सभी विजेताओं के नाम और जीत का अंतर

Harshraj Singh Gour
2 Min Read

शाहपुरा(रिपोर्टर-राजेंद्र खटीक)। पंचायतीराज चुनाव-2026 के तहत शाहपुरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के चुनाव परिणाम जारी हो गए हैं। मतगणना के बाद विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की जीत और हार की तस्वीर साफ हो गई है। कहीं प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की, तो कहीं बेहद कम मतों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

आवाज़ राजस्थान की इस विशेष खबर में शाहपुरा पंचायत समिति की सभी 19 ग्राम पंचायतों के सरपंच चुनाव परिणाम एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यहां देखें किस ग्राम पंचायत से कौन बना सरपंच और कितने मतों से दर्ज की जीत।

शाहपुरा पंचायत समिति : सरपंच चुनाव परिणाम 2026

क्रम| ग्राम पंचायत| विजयी सरपंच| जीत का अंतर
1| आरणी| बद्री भील| 338 मत
2| अरनियाघोड़ा| इंद्रा देवी गाडरी| 356 मत
3| अरनियारासा| शांति देवी| 228 मत
4| भोजपुर| राजेंद्र कुमार वैष्णव| 210 मत
5| बोरड़ा| लाली देवी| 619 मत
6| डाबला चांदा| देवेंद्र सिंह कानावत| 3 मत
7| डाबला कचरा| प्रेमचंद मीणा| 155 मत
8| दौलतपुरा| काली देवी गुर्जर| 69 मत
9| ढीकोला| कंचन देवी खारोल| विजयी
10| गिरड़िया| देवीलाल| 341 मत
11| ईंटमारिया| रानू शर्मा| 107 मत
12| माताजी का खेड़ा| मोहनलाल जाट| 537 मत
13| मिंडोलिया| नेहराज जाट| 245 मत
14| फुलियाखुर्द| भगवती सोनी| 406 मत
15| प्रतापपुरा| भूरी देवी गाडरी| 119 मत
16| रहड़| रेखा देवी जाट| 518 मत
17| रूपपुरा| घीसूलाल भील| 184 मत
18| समेलिया| आशा बैरवा| 518 मत
19| सरदारपुरा| रघुनाथ बैरवा| 156 मत

चुनाव परिणाम की खास बातें:

– बोरड़ा ग्राम पंचायत में लाली देवी ने 619 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
– माताजी का खेड़ा में मोहनलाल जाट 537 मतों से विजयी रहे।
– रहड़ और समेलिया में 518-518 मतों का जीत का अंतर रहा।
– डाबला चांदा में देवेंद्र सिंह कानावत ने महज 3 मतों से जीत हासिल की।

आवाज़ राजस्थान पर देखिए राजस्थान की हर पंचायत और गांव की चुनावी खबरें।

नोट: ढीकोला ग्राम पंचायत के जीत के मतों का अंतर उपलब्ध जानकारी में दर्ज नहीं है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!