Ad imageAd image

पंचायत राज आम चुनाव 2026
संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
द्वितीय चरण के मतदान के दौरान विभिन्न मतदान स्थलों पर पहुंचकर देखी मतदान प्रक्रिया, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Mahesh Puri
1 Min Read

रिपोर्टर -:राजेन्द्र खटीक।शाहपुरा (भीलवाड़ा)-

भीलवाड़ा।पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत जिले में द्वितीय चरण के लिए हो रहे मतदान के दौरान शुक्रवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ तथा आईजी डॉ. रवि ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति शंभूगढ़ में दांतड़ा एवं शंभूगढ़, पंचायत समिति आसींद के दड़ावत, पंचायत समिति हुरड़ा के भादवों की कोटड़ी तथा पंचायत समिति फुलियाकलां के कोठिया एवं नई अरवड़ स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त एवं आईजी ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतदान व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक लेते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!