भीलवाड़ा -: भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी की अभिनव पहल ‘खेलेंगे तो खिलेंगे’ खेल विकास योजना धीरे-धीरे अपने सकारात्मक परिणाम देने लगी है। योजना के माध्यम से खिलाड़ियों को मिल रहे प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के चलते अब भीलवाड़ा की प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं।

योजना के संयोजक शिक्षाविद् विवेक निमावत एवं खेल संयोजक अजीत जैन ने बताया कि तीनों चयनित खिलाड़ी 11 नवंबर को गर्ल्स कॉलेज खेल मैदान की प्रशिक्षक मनीषा सोलंकी एवं एथलेटिक्स कोच धर्मपाल यादव के साथ हैदराबाद के लिए रवाना होंगी। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे

तीन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन परभीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ते रहें, तो सफलता की मंजिल निश्चित रूप से प्राप्त होती है। खेल विकास योजना का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें उच्च स्तर तक पहुंचाना है।
इस उपलब्धि पर खेल विकास योजना के प्रशिक्षक दिनेश सोलंकी, महेश शर्मा एवं पलक राजपूत सहित खिलाड़ियों के अभिभावकों ने खुशी व्यक्त करते हुए तीनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


